Tuesday, October 20th, 2026

पुतिन के विरोध रूस में संग्राम, प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों लोग गिरफ्तार

मॉस्को
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के धुर विरोधी एलेक्सी नवेलनी मॉस्को एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी के बाद से ही विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। शनिवार को माइनस 50 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान में प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को राजधानी मॉस्को और पूर्वी खाबारोवस्क इलाके में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने नवलेनी के प्रवक्ता और वकील को भी हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि रूस के कम से कम 60 शहरों में एलेक्सी नवेलनी के समर्थन में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ऐक्शन में पुलिस
पुलिस ने पूरे रूस में लोगों को प्रदर्शनों में शामिल नहीं होने की अपील की है। नवलेनी के समर्थन वाले इलाकों में तो पुलिस ने लोगों के घरों में रहने की अपील की है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग मास्को समेत अन्य शहरों में सड़कों पर उतरे हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रूस के कुछ इलाकों में मोबाइल नेटवर्क को भी जाम किया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

 

#पुतिन के विरोध

Source : Agency

पाठको की राय